News Ripple 24

2026 Renault Duster SUV: क्या यह Creta और Seltos को देगी टक्कर?

Renault Duster 2026 New-Gen भारत में लॉन्च होने जा रही है। जानिए इसकी कीमत, इंजन विकल्प, एडवांस फीचर्स, सेफ्टी, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और लॉन्च डेट की पूरी जानकारी हिंदी में।

1.Renault Duster  लॉन्च और उपलब्धता लॉन्च तिथि:

  • Renault ने नई Duster का प्रदर्शन भारत में 26 जनवरी 2026 को किया है, और इसकी कीमतों की घोषणा 17 मार्च 2026 को की जाएगी। डिलीवरी की शुरुआत: Turbo पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी अप्रैल 2026 में शुरू होने की संभावना है, जबकि हाइब्रिड वेरिएंट दीवाली 2026 तक उपलब्ध होगा। बुकिंग: प्री-बुकिंग ₹21,000 (R-Pass) के साथ शुरू हो चुकी है।
    📍 यह वाहन भारत के बाजार के लिए खासतौर पर डिज़ाइन        किया  गया है और इसे चेन्नई संयंत्र में निर्मित किया जाएगा।

 

 

2.Renault Duster  एक्सटीरियर डिजाइन (बाहरी लुक)

  • एक्सटीरियर्स (बाहरी डिज़ाइन) नई Duster का डिज़ाइन एकदम रग्ड और आधुनिक SUV शैली में है: – LED हेडलाइट्स और आइसबॉक्स स्टाइल DRLs – बड़े 18 इंच के अलॉय पहिए – मजबूत बॉडी क्लै मस्कुलर फ्रंट ग्रिल और चौड़ा स्टांस देखकर पहली नजर में ही नई Duster अपनी मौजूदगी का अहसास करा देती है। शहर की सड़कों पर हो या ऑफ-रोड ट्रिप पर, इसका डिजाइन हर जगह फिट बैठता है। अब बात करते हैं इंटीरियर की।

3. Renault Duster इंटीरियर और फीचर्स

  • नई Duster के अंदर घुसते ही प्रीमियम फील आती है। टेक्नोलॉजी भी भरपूर—10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 10-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और 500 लीटर से ज्यादा बूट स्पेस। कुल मिलाकर, फैमिली के लिए बढ़िया और लंबी यात्रा के लिए एकदम परफेक्ट सेटअप है।

4. Renault Duster इंजन और परफॉर्मेंस

  • इंजन की बात करें तो Duster में पेट्रोल और हाइब्रिड दोनों विकल्प मिलेंगे। 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लगभग 100 PS पावर और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स। दूसरा, 1.3L टर्बो पेट्रोल जो 160+ PS तक की ताकत देता है और इसमें मैनुअल या ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स हैं। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट भी आने की उम्मीद है, जिससे माइलेज अच्छा मिलेगा और जेब भी ज्यादा ढीली नहीं होगी। डीजल का ऑप्शन शायद न मिले, लेकिन हाइब्रिड से पर्यावरण की भी चिंता कम हो जाती है।

5. सेफ्टी फीचर्स

  • सुरक्षा के मामले में भी कंपनी ने ध्यान रखा है। 6 एयरबैग, ABS + EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360° कैमरा, संभावित ADAS, और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट—यानी फैमिली के लिए पूरी सुरक्षा।

6. Renault Duster संभावित कीमत

  • कीमत की बात करें तो बेस वेरिएंट करीब 10 लाख से शुरू हो सकता है और टॉप मॉडल 18–20 लाख तक जाएगा। लॉन्च के वक्त फाइनल प्राइस पता चलेगी।

7. मुकाबला (Competition)

  • कॉम्पिटिशन भी तगड़ा है—Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, Skoda Kushaq और Honda Elevate जैसी SUVs से मुकाबला रहेगा। कुल मिलाकर,

नई Renault Duster 2026 अपने नए लुक, लेटेस्ट फीचर्स और दमदार इंजन के साथ एक बार फिर SUV मार्केट में धूम मचाने के लिए तैयार है। अगर आप एक स्टाइलिश, एडवांस्ड और फैमिली-फ्रेंडली SUV की तलाश में हैं, तो ये कार आपके लिए सही चॉइस है।

Read More News-

Balance

General

Exit mobile version